jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये

हरदा :  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में 15 अगस्त को ड्राई डे के दौरान आबकारी विभाग की टीमों ने जिले में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी  ए.एस. बघेल एवं  डी.एस. चौहान के नेतृत्व में दोपहर पूर्व से देर रात तक संदिग्ध ठिकानों, ढाबों और अवैध अड्डों पर दबिश दी।

- Install Android App -

इस दौरान हरदा शहर के सकूर कॉलोनी, पीलियाखाल, खेड़ीपुरा, राजपूत ढाबा, ढाबा जंक्शन छीपानेर रोड हरदा व आर डी एवरफ्रेश, खिरकिया वृत्त के धूपकरण, सुल्तानपुर, देशी तड़का ढाबा, पप्पू दा ढाबा व सुल्तान दा ढाबा सहित टिमरनी वृत्त के सोहागपुर, छिंदगांव तमौली, खमगांव, मोहनपुरा, सतपुड़ा ढाबा, शिवा ढाबा रहटगांव, जायसवाल ढाबा व अतिथी ढाबा टिमरनी में दबिश दी।

छापामार कार्यवाही में अवैध भंडारण, बिना अनुमति बिक्री और नियम उल्लंघन पर आरोपियों से 41 पाव देशी मदिरा प्लेन, 2 केन बडवाइजर बीयर, 26 लीटर महुआ शराब एवं 590 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 67776 रूपये है।