jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

हंडिया : हंडिया के शिक्षण संस्थानों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश,,,

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, स्वस्थ युवा-सशक्त भारत का दिया संदेश,,,,

हंडिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हंडिया द्वारा बुधवार को ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल हंडिया, पीएम श्री स्कूल हंडिया, मंगल पब्लिक स्कूल हंडिया एवं सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया सहित भमोरी, गजाखेड़ी, कुंजरगांव, नयापुरा एवं रातातलाई के विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

कहा कि नशे की आदत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका असर परिवार, शिक्षा, करियर और पूरे समाज पर भी पड़ता है। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की आवश्यकता है।

- Install Android App -

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल एवं सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर भी विद्यार्थियों को सजग रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं मित्रों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि नशे से मुक्ति के साथ मन को सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाना भी जरूरी है। नियमित योग-ध्यान, सकारात्मक चिंतन, श्रेष्ठ संगति एवं आध्यात्मिक जीवनशैली के माध्यम से व्यक्ति बुरी आदतों और नकारात्मक विचारों पर विजय प्राप्त कर सकता है। योग एवं ध्यान से आत्मविश्वास, एकाग्रता और मानसिक शांति बढ़ती है, जिससे युवा नकारात्मक आकर्षणों से स्वयं को बचा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बीके कविता बहन, बीके किरण बहन, ब्रह्माकुमार राजेश भाई एवं बीके रेवा बहन सहित ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों का सहयोग रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति को लेकर आयोजित इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक सोच देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

अभियान का संदेश रहा—“नशे को ना, जीवन को हां; स्वस्थ युवा, सशक्त भारत।