jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

हरदा जिले में 20 अगस्त से निकलेगी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प यात्रा

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार हरदा जिले में 20 अगस्त से निकलेगी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प यात्रा

हरदा। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार हरदा जिले में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। जिले में यह यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित मार्ग पर निकलेगी। इस संबंध में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने 19 अगस्त को अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

अभियान के तहत 20 अगस्त को जिला स्तरीय गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल से पावन कलश रथ को निर्धारित मार्ग के अनुसार रवाना किया जाएगा। यात्रा में सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, सम्माननीय नागरिक तथा यात्रा दल के सदस्य शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं स्थानों पर जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ग्राम स्तर पर दीवार लेखन, यात्रा मार्ग में स्वागत के लिए महिलाओं की कलश यात्रा तथा जनसंवाद स्थलों पर महिला एवं स्व-सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रा के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में संत रविदास जी के जीवन पर आधारित चित्रकला, निबंध, भाषण एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा चयनित ऑडियो-वीडियो सामग्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

यात्रा के दौरान चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। यात्रा मार्ग, जनसंवाद स्थलों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

- Install Android App -

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान समुचित व्यवस्थाएं अपने स्तर से सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी, नोडल अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हरदा जिले में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। जिले में यह यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित मार्ग पर निकलेगी। इस संबंध में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने 19 अगस्त को अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों के संबंध में आदेश जारी किए हैं।