jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

गुर्जर महिला मंडल की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज पर हुआ मंथन

हरदा। गुर्जर महिला मंडल हरदा के तत्वावधान में जिला एवं ग्राम स्तरीय महिला मंडलों की बैठक गुर्जर छात्रावास हरदा में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नशे से दूरी बनाए रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। साथ ही जिला एवं ग्राम स्तरीय महिला मंडलों को और अधिक सक्रिय करते हुए समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ने तथा समाज को एकजुट रखने पर चर्चा हुई।

AI और सोशल मीडिया को लेकर भी किया जागरूक

बैठक में AI और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि AI और सोशल मीडिया के इस दौर में इनका उपयोग सीमित और आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उनसे नियमित संवाद बनाए रखें, ताकि बच्चे सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच सकें।

- Install Android App -

बेटियों और बहुओं के सम्मान व सुरक्षा पर जोर

समाज की बेटियों और बहुओं के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण बात रखी गई। कहा गया कि यदि समाज की किसी बेटी या बहू के साथ किसी प्रकार का शोषण, उत्पीड़न या अन्याय होता है, तो मामले को दबाने के बजाय महासभा के सामने रखा जाए, ताकि समाज मिलकर पीड़ित महिला को उचित सहयोग और न्याय दिलाने की दिशा में पहल कर सके।

युवा महासभा ने बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प

बैठक में युवा गुर्जर महासभा की ओर से संजय बिजगाने ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने युवा महासभा की ओर से समाज की सभी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और रक्षा के लिए सदैव साथ खड़े रहने का वादा किया।

इस दौरान महिला पदाधिकारियों एवं समाज की महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रिया पटेल ने की। बैठक में महिला अध्यक्ष राजकुमारी मुकाती, उपाध्यक्ष लाजवंती पाटिल, सचिव आराधना पटल्या, कोषाध्यक्ष रेखा पाटील सहित ज्योति पाटिल, रंजना पटेल, रजनी रात्रे, राजश्री टाले एवं अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।