jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

हरदा :  संयुक्त संचालक महिला बाल विकास नर्मदापुरम तृप्ति त्रिपाठी ने शुक्रवार को हरदा में परियोजना हरदा ग्रामीण 1 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर में बच्चे भोजन करते पाए गए।  तिवारी ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के टीवी, वाटर फिल्टर का इंस्टालेशन एवं रसोई घर, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग का भी निरीक्षण किया।

- Install Android App -

इस दौरान टीएचआर का निरीक्षण किया गया एवं उसकी गुणवत्ता चेक की गई। संयुक्त संचालक ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले दवाइयों की जानकारी ली तथा उनके वजन और ऊंचाई का सत्यापन किया।

उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए की प्रतिदिन बच्चों को अनिवार्य रूप से शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि करवाएं। आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र कुकरावत, गहाल एवं धुरगाढ़ा का भी निरीक्षण किया।