jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

कलेक्टर सोमेश मिश्रा व सीईओ हिमांशु जैन के निर्देश 

एसडीएम विजय राय व तहसीलदार नितिन झोड़ के नेतृत्व में लगा विशेष शिविर, चार पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला प्रशासन ग्रामीणों के द्वार पहुंचा। कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन के निर्देश पर 21 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम एवं वनांचल ग्राम ढेकना में विशेष जन कल्याणकारी शिविर का सफल आयोजन किया गया।

- Install Android App -

शिविर का नेतृत्व एसडीएम विजय राय एवं तहसीलदार नितिन झोड़ ने किया विधायक प्रेमशंकर वर्मा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में पलासी, गीतखेड़ा, आमाकटारा एवं ढेकना ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।पूर्व में इन वनांचल के ग्रामीणों को छोटे-छोटे राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए 40 किमी दूर ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे।

शिविर में पूरा ब्लॉक स्तरीय प्रशासन मौजूद रहा। जनपद पंचायत सीईओ, बीएमओ, PWD, PHE, पशु चिकित्सा, महिला बाल विकास, वन विभाग, शिक्षा, विद्युत, सहकारिता, कृषि, पंचायत, सामाजिक न्याय सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के आवेदन लेकर मौके पर निराकरण किया। फार्मर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेख सुधार जैसे आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मृगेंद्र सिंह मंडलोई, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सरपंचगण एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रघुवीर राजपूत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक-माध्यमिक शालाओं एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने ढेकना आंगनवाड़ी भवन पहुंचकर बच्चों से चर्चा की, फर्श पर बैठकर बच्चों से गिनती-पहाड़े पूछे और मिठाई व केले वितरित किए।चूंकि ढेकना क्षेत्र नेटवर्क विहीन शैडो एरिया है, इसलिए जिन e-KYC व ऑनलाइन कार्यों का मौके पर निराकरण नहीं हो सका, उनकी अलग सूची बनाई गई है।

इन हितग्राहियों को आगामी लोखरतलाई शिविर में शासकीय वाहन से ले जाकर लाभ दिलाया जाएगा। वनांचल में प्रशासन को अपने बीच पाकर आदिवासी भाइयों सहित सभी ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम एवं तहसीलदार सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।