jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,

मां नर्मदा मंदिर, पुराना घाट पर जुटेंगे विप्र समाज के लोग, श्रावणी पूर्णिमा पर होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,,,,

हंडिया।सनातन परंपराओं और वैदिक संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से हंडिया में “महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मां नर्मदा मंदिर, पुराना घाट हंडिया में यह धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव में हेमाद्रि प्रायश्चित्त स्नान, पंचांग कर्म एवं दिव्य हवन, ऋषि तर्पण एवं ऋषि पूजन तथा नूतन यज्ञोपवीत दान एवं धारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का उद्देश्य वैदिक परंपराओं, संस्कारों और सनातन संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी को जोड़ना भी है।

आयोजन की शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी और धार्मिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मां नर्मदा मंदिर, पुराना घाट, हंडिया में किया जाएगा।

- Install Android App -

आयोजकों ने ब्रह्म समाज एवं यज्ञोपवीतधारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

आयोजन एवं व्यवस्था: परम पूज्य पं. प्रेमनारायण दाधीच (हंडिया)

मुख्य कर्मकांडी: पं. राजेश जी शर्मा (श्री मुकुंद मुनि संस्कृत विद्यापीठ गुरुकुल)

सेवार्थ: पं. शुभम दाधीच एवं पं. अजय दाधीच

आयोजकों के अनुसार, अनुष्ठान के उपरांत समस्त विप्र देवताओं एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रसादी (भोजन) की भी व्यवस्था रहेगी।