हरदा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) हरदा में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों की शेष सीटों पर छठवें चरण (सीएलसी राउंड) की प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो गई है।
आवेदक 25 से 29 अगस्त तक नया पंजीयन, पूर्व पंजीयन में त्रुटि सुधार और इच्छित संस्थाओं व व्यवसायों का प्राथमिकता क्रम दर्ज कर सकेंगे। 31 अगस्त को आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। विद्यार्थी एक ही आईटीआई के एक कोर्स के लिए ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। चयन सूची 1 सितंबर को जारी की जाएगी।

