jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

दिल्ली में बारिश से ‘समंदर’ जैसे हालात

रिहायशी इलाके कमर तक डूबे

390 फ्लाइट लेट, 26 रद्द, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।देश का दिल दिल्ली इन दिनो भारी बारिश का कहर झेल रहा है। निचले रहवासी क्षेत्रों 3-4 फिट तक पानी भरा गया है। क ई व्यावसायिक क्षेत्रो में आफिस बंद करना मजबूरी सड़क पर पानी होने से स्टाफ नही पहुंच पा रहा है तो वर्क फ्राम होम आनलाईन काम करना पड़ रहा है।

बंगाल की खाड़ी में बना मानसून सिस्टम देश के 17 राज्यों में बारिश करा रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम यूपी, पश्चिम एमपी, बंगाल, बिहार में सोमवार को भारी बारिश हुई। फ्लैटेड रडार 24 के अनुसार खराब मौसम के चलते दिल्ली-एनसीआर में 390 उड़ानों में देरी हुई, 26 रद्द हुईं और 15 का रूट बदला गया।

राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार, दुर्गा विहार में 3 फीट तक पानी भर गया। गुरुग्राम में 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम घोषित कर दिया गया। गुरुग्राम में 3 फीट पानी में फंसी रही स्कूल बस, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे बैठे थे।

- Install Android App -

17 राज्य भीगेंगे, 15 राज्यों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम घोषित।

ईधर ओडिशा और यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश। यूपी में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट। मप्र के भोपाल में 7 दिन में 43% बारिश हुई। भोपाल में अगस्त के सिर्फ 7 दिन की बारिश ने सीजन के कोटा पूरा कर दिया। इस दौरान 16.18 इंच पानी बरसा, जो अब तक हुई कुल 38 इंच बारिश का करीब 43% है।

अब आगे क्या हो सकता है

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक ओडिशा, झारखंड, मप्र, यूपी, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।