jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विद्यार्थी हुंकार अभियान: अभाविप ने शिक्षा मंत्री के नाम हरदा sdm को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा विद्यार्थी हुंकार अभियान के तहत विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर 27 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। ज्ञापन में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, कक्षाओं में उचित फर्नीचर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

- Install Android App -

इसके साथ ही सुरक्षित महाविद्यालय परिसर, इंटरनेट एवं डिजिटल सुविधाएं, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, प्राथमिक उपचार तथा छात्र सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अभाविप ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुविधायुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि जिले के सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।