केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी-मालवा।नगर की उपनगरी बानापुरा के मुख्य बाजार में गुरुवार बाजार के दिन रात लगभग 9:00 बजे चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवकों कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में भीड़ के बीच अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे युवक घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
सूचना मिलते ही सिवनी मालवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया,जहां थाना प्रभारी ने बताया कि मामले कि जांच कर रहे हैं आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाजार में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर बृजेश राजपूत ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है।

