केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। शक्कर के बढ़ते दामों के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी,द्वारा गुरुवार को जयस्तंभ चौक से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के निवास तक पैदल मार्च निकाला गया। नर्मदा मंदिर के पास पुलिस ने रोक लिया और कांग्रेस कार्यकर्ता नर्मदा मंदिर में पहचे और भजन कीर्तन किए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में शक्कर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की महंगाई नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्योहारों के सीजन में शक्कर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार को बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम जनता को राहत देनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोलरिया अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित
वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर शर्मा, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष हैरिसन स्वामी, पृथ्वीराज रघुवंशी, राजेंद्र रघुवंशी, विकास पाठक, जिला कांग्रेस महासचिव रत्न गौर, देवेंद्र रघुवंशी, शेख साजिद, मो. फारूक, नौशाद खान, आकाश दर, अय्यूब अली, बृजेश सूर्यवंशी, उस्मान शाह, सावन यादव, दीपक दीक्षित, नर्मदा गौर, समद पठान, बबलू डॉन, रिंकू रघुवंशी, मुकेश तंवर, सुशील गौर, धीरज यादव, राज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

