jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क?

हंडिया। ग्राम हंडिया के वार्ड नंबर 11 में मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मार्ग की खराब हालत के चलते यहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ इस रास्ते से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। मार्ग पर पानी और कीचड़ की स्थिति बनने से पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की स्थिति में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
चुनाव के दौरान वादे, अब जिम्मेदारी निभाने की बारी
जनप्रतिनिधि चुनाव के दौरान जनता के बीच पहुंचकर विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई वादे करते हैं। ऐसे में चुनाव के बाद सड़क, नाली, सफाई और आवागमन जैसी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कराना भी जनप्रतिनिधियों और संबंधित जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
वार्ड के रहवासियों का सवाल है कि जब जनता को मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, तो आखिर इस मार्ग की स्थिति कब सुधरेगी?

- Install Android App -

वार्ड सदस्य होने के बावजूद पत्रकार के नाते उठाया मुद्दा
इस खबर के संबंध में यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि वार्ड नंबर 11 का सदस्य होने के बावजूद यह मुद्दा पत्रकार के नाते और जनहित में सामने लाया जा रहा है। वार्ड की समस्याओं को उजागर करना और संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना पत्रकारिता के दायित्व का हिस्सा है।

इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना या किसी की छवि को प्रभावित करना नहीं, बल्कि वार्ड की वास्तविक स्थिति को सामने लाकर समस्या के समाधान की दिशा में जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करना है।
अब समाधान का इंतजार
स्थानीय रहवासियों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कराने की दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।