jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग मामलों में 126 बल्क लीटर देशी लाल मसाला शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त, कुल ₹2 लाख की सामग्री बरामद

- Install Android App -

हरदा। जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 700 क्वार्टर यानी 126 बल्क लीटर देशी लाल मसाला शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। दोनों मामलों में जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹2 लाख बताई गई है।
पहला मामला—अपराध क्रमांक 385/26
देहात विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर हंडिया पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ नयापुरा-जोगा रोड स्थित पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP47MP1498 (एचएफ डीलक्स) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दो झोलों में रखे 7 खाकी खोकों से 350 क्वार्टर यानी 63 बल्क लीटर देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक उर्फ अंटी भुरारे, पिता संतोष भुरारे, उम्र 20 वर्ष तथा बबलू उर्फ विशाल भुरारे, पिता मुकेश भुरारे, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बिछोला बताया। शराब परिवहन का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ₹35 हजार की शराब और ₹60 हजार कीमत की मोटरसाइकिल, कुल ₹95 हजार की सामग्री जब्त की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 385/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला—अपराध क्रमांक 386/26
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जोगा-सालखारेड़ी रोड के मोड़ के पास ग्राम सालखारेड़ी में घेराबंदी की। यहां मोटरसाइकिल क्रमांक MP47MD7521 (पैशन प्रो) को रोककर तलाशी ली गई।
मोटरसाइकिल पर रखी सफेद बोरी में 7 खाकी खोकों से 350 क्वार्टर यानी 63 बल्क लीटर देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई।
मौके पर एक 17 वर्षीय विधि उल्लंघनकारी बालक एवं संदीप, पिता चैनसिंह भुरारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम काकड़दा मिले। शराब परिवहन का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ₹35 हजार की शराब और ₹70 हजार कीमत की मोटरसाइकिल, कुल ₹1.05 लाख की सामग्री जब्त की।
इस मामले में अपराध क्रमांक 386/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
कुल कार्रवाई
2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज
700 क्वार्टर / 126 बल्क लीटर देशी लाल मसाला शराब जब्त
2 मोटरसाइकिल जब्त
शराब की कुल कीमत — ₹70,000
मोटरसाइकिलों की कुल कीमत — ₹1,30,000
कुल जब्ती — ₹2,00,000
हंडिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।