jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकारियां, परिवार में खुशी का माहौल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद खुश करने वाली और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। मामला विकासखंड रेउसा क्षेत्र का है।

3 बेटों और 1 बेटी का जन्म

जानकारी के मुताबिक रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में थानागांव क्षेत्र की एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। यहां स्टाफ नर्स सीमा ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया।

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार में एक साथ चार नन्ही किलकारियां गूंजने से उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

- Install Android App -

प्री-मैच्योर हैं चारों नवजात, मेडिकल कॉलेज रेफर

समय से पहले प्रसव होने के चलते चारों बच्चे प्री-मैच्योर बताए जा रहे हैं। बच्चों का वजन सामान्य से कम है और उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चारों नवजातों को बेहतर देखभाल के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वहां उन्हें NBSU वार्ड में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

वहीं महिला की हालत फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। यह रेउसा सीएचसी में पहला मामला है जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। ग्रामीण परिवार को बधाइयां देने पहुंच रहे हैं।