jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

हरदा – जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट

हरदा। उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिले के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, विवेकानंद कॉलेज में अब आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश गौर ने बताया कि दो नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं – *एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विद एआई सर्टिफिकेट कोर्स।*

ये दोनों ही कोर्स अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए हैं। इसमें प्रदेश के 12 बजे से 1 बजे के बीच होगा।

- Install Android App -

उच्च शिक्षा विभाग और आईआईटी दिल्ली के बीच इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों ही कोर्स 32 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार एआई या फिनटेक विद एआई में से किसी एक सर्टिफिकेट कोर्स का चयन कर सकेंगे। दोनों ही कोर्स के लिए 16-16 घंटे का प्रशिक्षण होगा।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की समन्वयक मनीषा चौहान ने बताया कि प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का स्वरूप पूरी तरह वस्तुनिष्ठ रखा गया है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणितीय योग्यता, तकनीकी दक्षता, उभरती तकनीक (इमर्जिंग टेक्नोलॉजी), नवाचार, संचार कौशल से जुड़े 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

परीक्षा का आयोजन, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन महाविद्यालय स्तर पर ही संपन्न होगा। इसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी होगी और प्रवेश दिए जाएंगे।