jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

उज्जैन – खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में सड़क चौड़ीकरण के कारण हटाए जा रहे 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पिछले 3 दिन से प्रशासन और आस्था के बीच टकराव बना हुआ है।

पिछले 3 दिन में क्या हुआ…..?

शुक्रवार 5 सितंबर से कार्रवाई शुरू

कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले सतीगेट स्थित संकटमोचन खड़े हनुमान मंदिर पर नगर निगम की टीम सुबह 9 बजे पहुंची। आरती-पूजन के बाद मंदिर की बाहरी दीवारें और शिखर कटर से काटकर हटा दिया गया।

72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा

मंदिर का ढांचा तो टूट गया, लेकिन मुख्य खड़ी हनुमान प्रतिमा अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई। पिछले 4 दिन में प्रतिमा को हटाने के 4 प्रयास किए गए, भारी क्रेन और मशीनें भी उसे हिला नहीं पाईं। प्रतिमा करीब 3 फीट गहरी शिला पर जमी हुई है।

आज 8 सितंबर का ताजा अपडेट

प्रतिमा को फिलहाल कैनोपी टेंट लगाकर सुरक्षित रखा गया है और बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुरातत्व विभाग और विक्रम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मालवा के विशेष बेसाल्ट पत्थर से बनी इस प्रतिमा को जबरन हिलाने से इसमें दरार आ सकती है और यह खंडित हो सकती है।

- Install Android App -

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा है कि स्कैनिंग रिपोर्ट और तकनीकी परीक्षण के बाद ही आगे का फैसला होगा। विशेषज्ञों ने ASI की वैज्ञानिक तकनीक से सुरक्षित विस्थापन की सलाह दी है।

वानरों की फौज और भक्तों की भीड़

रविवार शाम मंदिर परिसर और आसपास की छतों पर अचानक 50 से अधिक बंदर आकर शांत बैठ गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई भक्त इसे अंतिम दर्शन मानकर भावुक हो गए। मंदिर के पुजारी महेश पंडित की तबीयत भी बिगड़ने की खबर है।

विरोध और मांग

स्थानीय लोगों ने पोस्टर लगाकर चेतावनी दी है कि अगर प्रतिमा खंडित हुई तो पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। दर्जनो युवको ने हनुमान चालीसा पाठ कर प्रशासन से प्रतिमा को सुरक्षित रखने की मांग की है। पुजारी परिवार जो 5 पीढ़ियों से सेवा कर रहा है, उसने लिखित गारंटी की मांग की है।

लोगो की सरकार से नाराजगी

नगर के विकास के साथ अब मामला सनातन धर्म और आस्था से जुड़ गया है शहर के विकास के लिए सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कई स्थानों से निर्माण हटाए गए हैं और सड़क के बीच में आ रहा है कुछ मंदिरों को भी हटाने का कार्य किया जा रहा है पर खडे़ हनुमान वाला मामला ज्यादा संवेदनशील होता नजर आ रहा है हनुमान मंदिर के आसपास का निर्माण हटा दिया है

मंदिर को भी हटा दिया है मगर हनुमान जी की मूर्ति जो है वह अभी हटाने में प्रशासन को पसीना आ रहा है विगत चार दिनों में मूर्ति को उसके साथ से हटाने की बहुत कोशिश से की गई है इधर स्थानीय लोगों का मानना है प्रदेश में भाजपा की सरकार है जो हिंदुत्व का मुद्दा और भगवान राम को लेकर लोगों से समर्थन लेते आई है आज वही भाजपा की सरकार हनुमान मंदिर को हटा रही रास्ता तो दोनो ओर से निकाला जा सकता था मंदिर छुए बिना भी।