jhankar
ब्रेकिंग
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा नेशनल लोक अदालत: 2,077 मामलों का निपटारा, छह साल से अलग रह रहे पति-पत्नी में हुई सुलह उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद...

हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि स्कूल करताना में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

परामर्शदाता दीपक गौर और परामर्शदाता गणेश सराठे ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के संकेत पहचानने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियाँ स्थायी नहीं होती। ऐसे समय में चुप न रहें, परिवार, मित्र, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से खुलकर बात करें।

- Install Android App -

विद्यार्थियों को मिथम मॉड्यूल की जानकारी दी गई, दोस्तों से जुड़ने और बातचीत करने के तरीके बताए। परेशानी के संकेत पहचानने पर जोर दिया गया और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता के लिए रेफर करने की बात कही। सकारात्मक रूप से प्रोत्साहित करने के बारे में बताया।

संवाद के दौरान सकारात्मक सोच पर चर्चा हुई। भावनाएं व्यक्त करने पर बात हुई, एक-दूसरे का सहयोग करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उमंग हेल्प एंड वेलनेस के शिक्षक अश्विनी चौहान सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।