jhankar
ब्रेकिंग
किसानों की आवाज: किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञ... गुर्जर युवा संसद’ का सफल आयोजन, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन गणपति बप्पा के आगमन से बाजारों में रौनक, दुकानों पर सजे मोदक लड्डू हरदा में गणेश उत्सव की धूम - भक्ति और उत्साह में डूबा शहर चारूवा में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया हरतालिका तीज पर रातभर गूंजे भजन, सुबह नदी में किया फुलेरा विसर्जन विधि-विधान से की गणेश जी की स्थापना परशुराम बस्ती में संस्कार केंद्र शुरू, बच्चों को शिक्षा के साथ मिलेंगे संस्कार रतलाम के सेमलखेड़ी गांव में सनसनी,खेत से मिले युवक-युवती के कंकाल, 14 दिन से लापता थे दोनों, जंगल मे... नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा

रतलाम के सेमलखेड़ी गांव में सनसनी,खेत से मिले युवक-युवती के कंकाल, 14 दिन से लापता थे दोनों, जंगल में मिले शव

रतलाम । जिले के रावटी थाना क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को खेत में दो मानव शव पड़े मिले। दोनों शव पूरी तरह खराब हो चुके थे और कंकाल में बदल चुके थे।

ग्रामीणों की सूचना पर रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने दोनों अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक 20 वर्षीय युवक सुखराम पिता रमेश गणावा और एक नाबालिग किशोरी है। दोनों 31 अगस्त से अपने घर से लापता थे। परिजनों ने 1 सितंबर को रावटी थाने में किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

घटनास्थल से मिले साक्ष्य

- Install Android App -

पुलिस को मौके से कीटनाशक की डिब्बी और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि शवों को जंगली जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया है। तेज दुर्गंध आने पर घास काटने गई महिला ने शव देखे थे।

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शव 8 से 10 दिन पुराने हो सकते हैं। घटनास्थल से मिले सल्फास के पैकेट के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। कंकाल की पहचान के लिए DNA जांच और फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।