jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

हरदा में गणेश उत्सव की धूम – भक्ति और उत्साह में डूबा शहर

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा हरदा

हरदा।शहर में गणेश उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश चतुर्थी के साथ ही पूरे शहर में भक्ति का माहौल बन गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आकर्षक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम होने वाली आरती और भजनों में युवाओं और बच्चों की टोली बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

शहर के 100 से ज्यादा स्थानों पर विराजे बप्पा

इस बार हरदा शहर में करीब 100 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक गणेश पंडाल सजाए गए हैं। छीपानेर रोड, ग्वाल नगर, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास, गुर्जर बोर्डिंग एरिया, राजमा चौक, सुदामा नगर, रॉयल सिटी कॉलोनी, बायपास रोड सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर गणेश मंडलों द्वारा भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है।

- Install Android App -

आकर्षण का केंद्र बनी झांकियां

हर पंडाल में अलग-अलग थीम और आकर्षक सजावट की गई है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रही है। ग्वाल नगर में ‘धरती पर नाचते गणपति’ की अनोखी प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसमें गणपति जी ग्लोब पर नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह प्रतिमा पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं खेड़ीपुरा क्षेत्र में ‘खेड़ीपुरा के राजा’ की भव्य और आकर्षक प्रतिमा विराजित की गई है।

युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह

उत्सव को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं और बच्चों में देखा जा रहा है। टोली बनाकर युवा रोज पंडालों में सेवा कार्य कर रहे हैं, प्रसाद वितरण और साफ-सफाई में सहयोग कर रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बच्चों की टोलियां भगवान गणेश की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ लेकर पहुंचीं, जिससे पूरा माहौल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।