jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी

प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद

सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक स्थलों पर 17 सितम्बर को आयोजित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

रक्तदान शिविरों से एनीमिया पीड़ित माताओं एवं गंभीर रोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा जीवनदायी रक्त

हरदा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से अवसर पर सेवा से संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यापक जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। “आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम में जिले के हंडिया में नर्मदा तट पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर हरदा के खेड़ीघाट, नगरीय निकायों के वार्डों व ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। इस दौरान जिले के 16 प्रमुख सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक स्थलों पर भी सायं 7 बजे दीप प्रज्जवलित किए जाएँगे। इसके साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एनीमिया से पीड़ित माताओं एवं गंभीर रोगियों को समयबद्ध रूप से रक्त प्रदाय किया जाएगा।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने स्थानीय निकायों को निर्देशित किया कि दीप प्रज्ज्वलन के लिए तेल, दीपक, मोमबत्तियां एवं प्रकाश व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सार्वजनिक परिसरों को विशेष रोशनी से सजाया जाए और स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

रक्तदान शिविरों में स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लड बैंक के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर एकत्रित रक्त का उपयोग एनीमिया से पीड़ित माताओं, गंभीर रोगियों तथा जरूरतमंद उपचाराधीन मरीजों के लिए समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर जैन ने बताया कि अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना तथा लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों को विशेष रूप से इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। लाभान्वित परिवारों के घरों और बस्तियों में दीप प्रज्ज्वलन को प्रोत्साहित कर शासन एवं समाज के मध्य अटूट सहभागिता का वातावरण निर्मित किया जाएगा।