jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर

हरदा : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक सुगम बनाने के लिए जिला कोषालय हरदा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला हरदा रूम सिंह डुडवे ने बताया कि IFMIS प्रणाली के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं, सर्विस डेस्क (SD) टिकट्स, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अब प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को जिला कोषालय कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

- Install Android App -

जिला कोषालय अधिकारी डुडवे ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके कार्यालय में IFMIS संचालन, प्रोफाइल अपडेट, देयक भुगतान, ई-कुबेर अथवा अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित जो भी लंबित बिंदु, समस्याएं या ट्रेनिंग की आवश्यकता हो, उन्हें सूचीबद्ध कर लें। शिविर में संबंधित लिपिक अथवा कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें, ताकि समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा सके।