jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदलाव

हरदा : डिप्टी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्वेता बम्होरे ने बताया कि पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले 4 ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों के भवनों में परिवर्तन किया गया है ।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि खिरकिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जूनापानी मकड़ाई के मतदान केंद्र क्रमांक 66 जूनापानी मकड़ाई के संबंधित वार्ड क्रमांक 16 से 19 तक के लिए अब नया भवन शासकीय प्राथमिक शाला भवन, सोनपुरा, ग्राम पंचायत सांवरी के मतदान केंद्र क्रमांक 89 सांवरी के संबंधित वार्ड क्रमांक 01 से 04 तक के

लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन सांवरी, ग्राम पंचायत गोमगांव के मतदान केंद्र क्रमांक 96 गोम गांव के संबंधित वार्ड क्रमांक 07 से 12 तक के लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन गोमगांव तथा ग्राम पंचायत पीपल्या खुदिया के मतदान केंद्र क्रमांक 139 पीपल्या खुदिया के संबंधित वार्ड क्रमांक 08 से 13 तक के लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन पीपल्या खुदिया बनाया गया है।