jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

आज मध्यप्रदेश का मौसम कई जिलों में बारिश का दौर जारी

नर्मदापुरम संभाग में हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में भी बारिश का अलर्ट

भोपाल।  मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। IMD भोपाल केंद्र के अनुसार आज 20 सितंबर रविवार को नर्मदापुरम संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर और मानसून ट्रफ के कारण अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, देवास और खंडवा में भारी बारिश का अलर्ट है।

नर्मदापुरम / हरदा जिले का मौसम- आज दिन में बादल छाए रहेंगे, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा। हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सबसे कम 28 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

- Install Android App -

बैतूल जिले का मौसम – बैतूल में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आसमान में बादल और बिजली चमकने का अलर्ट है। किसानों को खेतों में जल निकासी रखने की सलाह दी गई है।

देवास और खंडवा का मौसम- दोनों जिलों में आज बादल और हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा। खंडवा-बुरहानपुर बेल्ट में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

आमजन के लिए सावधानी – मौसम विभाग ने अपील की है कि बारिश के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। कटी हुई फसलों को तिरपाल से ढक कर रखें।

(नोट-मौसम की जानकारी आइएमडी की साइट के आधार पर है इसमें कभी कोई भी बदलाव हो सकता है।)