jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता

हरदा/टिमरनी। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में पहले हरदा रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी हुई और इसके बाद इसी बाइक के जरिए चारखेड़ा में लगातार दो दुकानों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे गणेश मांगुल्ले की दुकान के शटर का लॉक काटकर चोरी की गई। घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

इसके अगले दिन बुधवार-गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे गणेश कुशवाहा की दुकान का भी लॉक काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। लगातार दूसरी चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सीसीटीवी में एक ही संदिग्ध नजर आया

पुलिस ने गांव में लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान एक संदिग्ध को बाजार चौक में चार पहिया वाहन से पेट्रोल निकालते हुए भी देखा गया। लोगों की नजर पड़ने पर वह मौके से भाग गया।

- Install Android App -

चोरी की बाइक बरामद

जांच के दौरान पुलिस को मनियाखेड़ी रोड पर एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने की सूचना मिली। एसआई रामविलास करपे मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लिया। चेचिस नंबर की जांच के बाद पुलिस ने बाइक की पहचान हरदा रेलवे स्टेशन से चोरी हुई मोटरसाइकिल के रूप में की।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुकेश गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाए हैं।

लगातार चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी केबल वायर, लोहे की सामग्री और वाहन चोरी जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। अब दुकानों के ताले टूटने से व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान तथा घटनाओं की जांच में जुटी है।