ट्रंप ने हमें बचा लिया…’, UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की चापलूसी
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। इन दिनो संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र की चर्चा सभी ओर चल रही वहीं शुक्रवार को इंटरनेट पर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भाषण एक बार फिर चर्चा में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 23 मिनट के अपने संबोधन में शरीफ ने वही पुराना कश्मीर राग अलापा, लेकिन इस बार उनके भाषण में सबसे ज्यादा ऑपरेशन सिंदूर का खौफ साफ दिखा।
‘ट्रंप की वजह से बची करोड़ों जिंदगियां’ – शहबाज
पाकिस्तानी पीएम ने मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय ट्रंप को जाता है। शहबाज ने कहा कि ट्रंप के ‘समय पर हस्तक्षेप’ की वजह से दक्षिण एशिया में बड़े पैमाने पर लोगों की जान बची। उन्होंने ट्रंप की लीडरशिप को ‘विजनरी और निर्णायक’ बताया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध टलवाया था।
कश्मीर और सिंधु नदी मामले पर दी गीदड़ भभकी
भाषण के दौरान शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया और कहा कि कश्मीर उनकी ‘जगलर वेन (गर्दन की नस)’ है। भारत पर ज्यादती का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत को धमकी दी और कहा कि पानी रोकने की कोशिश को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। इसके अलावा उन्होंने भारत में इस्लामोफोबिया का मुद्दा भी उठाया।
भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की इस बयानबाजी का भारत ने UNGA में ही करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, भारत सिर्फ PoK पर बात करेगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन न्यूयॉर्क ने 9/11 हमले की 25वीं बरसी मनाई है, उसी दिन पाकिस्तान के पीएम का भाषण सुनना विडंबना है, क्योंकि 9/11 का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना अकादमी के पास ही छिपा बैठा था।

