jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल

चारूवा में लाखों के कार्यो का लोकार्पण करेंगे

हरदा। जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके आज शनिवार को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका दोपहर 12 बजे हरदा आगमन होगा।

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को करेंगे सम्मानित

- Install Android App -

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर 12:30 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

गुप्तेश्वर गौशाला में 30 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

इसके बाद दोपहर 1 बजे वे चारूवा स्थित गुप्तेश्वर गौशाला पहुंचेंगे। यहां वे 20 लाख रुपए की लागत से बने नए शेड और 10 लाख रुपए की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे नमो उपवन में पौधारोपण कर गौदान और गौसेवा कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।