jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे

हड़ताल के चलते रविवार को जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी-एलडीएम पंवार

हरदा। जिले के लाखों बैंक ग्राहकों के लिए अगले तीन दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। अपनी वेतन, भत्ते और अन्य नीतिगत मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में सरकारी और प्राइवेट सभी बैंक शामिल रहेंगे।

लगातार 5 दिन ठप रहेगा कामकाज

हड़ताल से ठीक पहले महीने का चौथा शनिवार और रविवार का नियमित अवकाश है। ऐसे में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिनों तक बैंकों में सामान्य कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ग्राहकों को कैश के लिए एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

रविवार को खुलेंगी बैंकें

- Install Android App -

ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।इन परिस्थतियों में रविवार को जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, ताकि तीन दिन की हड़ताल से पहले लोग अपने जरूरी काम निपटा सकें। बैंकों द्वारा मोबाइल पर SMS भेजकर भी ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म 24 घंटे रहेंगे एक्टिव

लीड बैंक प्रबंधक मनोज पंवार ने बताया कि हड़ताल की अवधि में नकदी की समस्या न हो, इसके लिए बैंकों में एटीएम शुरू की पूरी तरह भरपूर कर दी गई है। ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के राशि निकाल सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, इंटरनेट, वॉट्सएप बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे निर्बाध चालू रहेंगी।

अक्टूबर में भी रहेंगी 10 छुट्टियां

बैंककर्मियों की छुट्टियों की सूची के अनुसार अक्टूबर में 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 4 को रविवार, 10 को दूसरा शनिवार, 11 को रविवार, 17 को शनिवार, 18 को दशहरा, 24 को चौथा शनिवार, 25 को रविवार, 26 को वाल्मीकि जयंती और 29 को करवा चौथ शामिल है।