jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

राशन पाने वालों की सूची से अपात्रों के नाम सख्ती से हटाएं – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, सेवा संकल्प अभियान के आवेदनों का तत्परता से करें निराकरण

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को समय-सीमा अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की सूची का परीक्षण कर अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

- Install Android App -

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया जाए। आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जैन ने ग्राम पंचायतों में टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर कर वसूली में अच्छी प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण,

निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई तथा राजस्व संबंधी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार,  अनुपमा चौहान, सीईओ जिला पंचायत  नरोत्तम भार्गव सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।