jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल में होगी

हरदा : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा 4 से 20 जून तक आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म.प्र. शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में 07 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की गई है,

- Install Android App -

जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in एवं जेल विभाग की वेबसाइट www.jail.mp.gov.in पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को डाउनलोड कर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों।

उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों एवं जेल प्रहरी के 757 पदों हेतु मण्डल द्वारा क्रमशः 256 एवं 8217 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में पात्र पाया गया है, जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन किया जाना है।