jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

पति ने विवाद के बाद रसोई में बंद किया, अंदर मिला शव, सास-ससुर हिरासत

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 देवास। शहर की मल्हार कॉलोनी में रविवार को 32 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति चौहान की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पति फरार है।

रसोई में पीटा, बाहर से कुंडी लगाकर भागा पति

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान प्रीति चौहान के रूप में हुई है। रविवार को पति गोविंद चौहान ने प्रीति के साथ मारपीट की और उसे रसोई में बंद कर बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब रसोई खोली तो प्रीति अंदर मृत अवस्था में मिली।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत का खुलासा

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना के दिन पति-पत्नी में हुआ था विवाद

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह प्रीति और गोविंद के बीच विवाद हुआ था। ससुर उमेश सिंह के बयान के मुताबिक विवाद के दौरान गोविंद ने प्रीति के साथ मारपीट की और बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। कुछ देर बाद लौटकर देखने तो मृत अवस्था में मिली।

पुलिस ने मृतका के ससुर उमेश सिंह, सास अर्चना सिंह सहित अन्य परिजन के बयान दर्ज किए हैं। बयानों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

शादी को कुछ महीने ही हुए, प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी फरवरी 2025 में गोविंद चौहान से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। परिजन के मुताबिक, घटना वाले दिन भी गोविंद ने प्रीति के साथ मारपीट की थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की मां ने भी बहू को प्रताड़ित किया था। प्रीति ने पहले भी मायके में शुक्ला के भाई पुलिस को बताया था कि ससुराल में उसे परेशान किया जाता है।

पति का मोबाइल घर में, फरार होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद गोविंद का मोबाइल घर पर ही मिला, जबकि प्रीति का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस यह पता लगा रही है कि मृतका का फोन कहां है और घटना से पहले या बाद में उससे किससे संपर्क हुआ।

सीएसपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में टीआई अमित सरोजिया की टीम ने मौके की जांच के दौरान मिले बयानों, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने पति गोविंद चौहान, सास चंद्रकला और ससुर उमेश सिंह के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।