jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

मामूली बात से बवाल, फिर चाकूबाजी!

मिडिल स्कूल के पास आधी रात खूनी संघर्ष, दो युवक गंभीर

हरदा। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शहर के मिडिल स्कूल क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब कहासुनी के बाद युवकों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गया।

बताया जा रहा है कि सिंधी कॉलोनी के कुछ युवक सिद्धिवीर हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने वाले व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। कार निकालने और सड़क पर लगे बैरिकेड को हटाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

कार से उतरे और बरस पड़े।

- Install Android App -

विवाद बढ़ने के बाद कार सवार युवकों ने उतरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।

दो आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट के मामले में मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ।

फिलहाल सिटी कोतवाली में उक्त मामले में अभी तक शिकायत कर्ता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। फिलहाल फरियादी पक्ष के द्वारा घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।