हरदा : जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी ने गोंदागांव उपनहर में साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपनहर की साफ-सफाई का कार्य रबी सिंचाई प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी, हरदा उपनहर को निर्देशित किया कि किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं, ताकि सिंचाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

