हरदा, । विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन हरदा में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने पुलिस वाहनों का भी पूजन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम शैलेंद्र बड़ौनिया सहित पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

