jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज

तीन मामलों में न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का अभियान जारी

हरदा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरदा यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान जिले में कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए।

ब्रीथ एनालाइजर से की चालकों की जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की। शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए गए और न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार, यातायात थाने के दो और कोतवाली थाने के एक प्रकरण में न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इन तीन मामलों में कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

नशे में वाहन चलाना दूसरों की जान के लिए भी खतरा

पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। नशे की हालत में चालक का नियंत्रण और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

यातायात थाना प्रभारी वर्षा गौर ने वाहन चालकों से अपील की कि मद्यपान करने के बाद किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना केवल चालक ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी खतरा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।