jhankar
ब्रेकिंग

छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त

हरदा। दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री के खिलाफ छिपाबड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चारुवा में एक किराना दुकान से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चारुवा में धर्मेंद्र राजपूत की किराना दुकान के ऊपर बने कमरे में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं।

- Install Android App -

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान संचालक को तलब कर जांच की।

जांच के दौरान दुकान के ऊपर बने कमरे में बिना लाइसेंस रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने कुल 49,275 रुपये कीमत की विस्फोटक सामग्री जब्त कर पंचनामा तैयार किया।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र राजपूत (30 वर्ष), निवासी ग्राम चारुवा के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।