jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा

क्वारी नदी में डूबीं तीन बच्चियां, दो सगी बहनों समेत तीन की मौत

सुबह 5:30 बजे स्नान करने गई थीं, दीया प्रवाहित के दौरान गहरे पानी में चली गईं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 – मुरैना | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कैलारस थाना क्षेत्र के हरलाल का पुरा गांव में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान क्वारी (कुंवारी) नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा…?

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार भरत यादव की बेटियां चंदा यादव (10), निशी यादव (12) और परिवार की ही प्राची यादव (12) गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे कार्तिक स्नान के लिए क्वारी नदी पर गई थीं। कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले स्नान की परंपरा है।

नदी में स्नान के बाद निशी दीपक प्रवाहित करने के लिए आगे बढ़ी और गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख चंदा और प्राची बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन तीनों गहराई में समा गईं।

6 घंटे चला रेस्क्यू, दोपहर में मिले शव

घटना की सूचना पर कैलारस पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। करीब 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:40 बजे तीनों के शव निकाले गए। उन्हें तत्काल कैलारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। SP धर्मराज मीणा ने घटना की पुष्टि की है। गांव में मातम पसरा है।