jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

आतंकियों के निशाने पर पश्चिम बंगाल, दुर्गा पूजा पर कर सकते हैं विस्फोटः सूत्र

कोलकाता: नवरात्रों के चलते इन दिनों देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग हिस्सों में पंडाल सजाए गए हैं। वहीं खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक आतंकी कोलकाता में दुर्गा पूजा पर खलल डालने की फिराक में हैं। खूफिया सूत्रों के मुताबिक जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकी उत्तरी बंगाल के पूजा पंडालों में विस्फोट कर सकते हैं। वहीं सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बीएसएफ को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
इसी साल आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बांग्लादेश से लगने वाले पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में जेएमबी अपनी जड़ें पक्की कर रहा है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते कई जेएमबी आतंकियों की गिरफ्तारी भी हुई है लेकिन आतंकी राज्य में अपनी जड़े जमा चुके हैं।
इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में सख्त कार्रवाई के बाद जेएमबी के आतंकी भारतीय सीमा में घुस आते हैं और यहीं अपना ठिकाना बना रहे हैं। वहीं जांच एजेंसियों का मानना है कि जेएमबी आतंकी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।