jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

सप्ताह में एक बार कुछ घंटों के लिए परिवार से मिल पाती है तहसीलदार अलका एक्का

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए टीम के साथ सतत निगरानी जारी

- Install Android App -

हरदा  /कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से हरदा जिले की सुरक्षा करने में यहाँ के अधिकारी- कर्मचारियों की महती भूमिका है, जो कोरोना योद्धा बनकर अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। खिरकिया तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का इसका एक प्रमुख उदाहरण है। खंडवा जैसे रेड ज़ोन जिले से सटे खिरकिया क्षेत्र में प्रशासन के समक्ष कई चुनौतियां थी जिनसे लड़ने एवं उनका समाधान निकालने में श्रीमती एक्का हर मोर्चे पर तैनात रही। चार जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर निगरानी करने के बाद जब कच्ची सड़कों से लोगों के जिले में अवैध प्रवेश की जानकारी मिली तो उनके द्वारा कई जगहों पर जेसीबी द्वारा ये अवैध रास्ते खुदवाए गए। महाराष्ट्र से पैदल चलकर आने वाले मज़दूरों के लिए भोजन और रूकने की व्यवस्था करने से लेकर अन्य जिलों से लौटकर आने वाले व्यक्तियों को सख्ती से क्वारंटीन करने तक सभी क्षेत्रों में तहसील में अच्छा कार्य किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाऊन के दौरान समय पर आवश्यक दुकानों को खुलवाने एवं बन्द करवाने की जिम्मेदारी भी बखूबी  निभाई जा रही है। तहसीलदार श्रीमती एक्का ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा सतत भ्रमण किया जा रहा है। पूरी टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी निरंतर प्राप्त हो रहा है।

      श्रीमती एक्का के पति भोपाल में है। वहीं उनकी माताजी एवं बहन हरदा में है जिनसे वे सप्ताह में एक बार कुछ घंटों के लिए मिल पाती है। परिवारजनों को संक्रमण का खतरा न हो, इसीलिये दूर से ही मिलकर लौट आती हैं। संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्य को निभा रहे ऐसे कोरोना वॉरियर्स के प्रति हरदा जिला सदैव आभारी है।