jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

यह घरेलू उपाय मच्छर के काटने पर आपके काम आ सकते हैं

आज के समय मे मच्छरो का भरोसा नहीं है वह कब कहाँ काट ले कुछ कहा नहीं जा सकता है. ऐसे मे आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मच्छरो के काटने पर जब लाल निशान पड़ जाता है तो उससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है. जी दरअसल आज हम आपको मच्छर के काटने से हुई खुजली और लाल धब्बों से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

बर्फ – मच्छर के काटने से अगर आपके हाथ पैर पर सूजन आ गई है तो प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ का टुकड़ा लगाएं. जी दरअसल बर्फ आपकी त्वचा को सुन्न करती है, जिससे दर्द और जलन से तुरंत राहत मिलती है. इसी के साथ सूजन व जलन को शांत करने के लिए आप आइस पैक का उपयोग कर सकते हैं

- Install Android App -

एलोवेरा – आप सभी को बता दें कि एलोवेरा कई त्वचा उपचार गुणों से भरपूर घरों में पाया जाने वाला एक आम पौधा है. इसी के साथ कहा जाता है एलोवेरा जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और ये घाव, चोट और सूजन के इलाज में मदद करता है. इसी वजह से आप इसका इस्तेमाल मच्छर के काटने पर कर सकते हैं. इसके लिए पौधे के एक छोटे से हिस्से को काटें और उसे सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं. लाभ होगा.

शहद – आपको बता दें कि शहद, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसी के साथ मच्छर के काटने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. जी दरअसल सूजन को कम करने के लिए खुजली वाले हिस्से पर थोड़ी मात्रा में शहद डालें और थोड़ी देर बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. लाभ होगा.