jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा

जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले ने कबूल किया जुर्म : पुलिस

गुरुग्राम। गुरुग्राम में जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले सिपाही महिपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में उपयोग हुई बंदूक भी बरामद कर ली है। इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

इस दौरान डीसीपी क्राइम सुमित ने मीडिया को बताया कि इस केस में हत्या का कारण तात्कालीक विवाद था। खुद महिपाल ने पुलिस के सामने माना है कि जज और उनका परिवार काफी अच्छा था और उसके परेशान नहीं किया। वो किसी अन्य वजहों से तनाव में रहता था और शॉर्ट टैंपर्ड था।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार महिपाल ने बताया कि घटना वाले दिन तात्कालीक विवाद में उसे कुछ ज्यादा ही गुस्सा आ गया और उसने जज की पत्नी और बेटे पर गोली चला दी। उसने बताया कि वो मार्किट में जज की फैमिली को छोड़कर चला गया था। फैमिली ने कई बार महिपाल को ढूंढा लेकिन महिपाल काफी देर बाद वापिस आया तो उसे डांटा गया।उसी दौरान उसने गुस्से में जज की पत्नी रितु व बेटे को मारी गोली ।

महिपाल ने पहले से कोई मर्डर का प्लान नही बनाया था और ना ही उसने धर्मांतरण नही किया था। उसकी निशानदेही के आधार पर हत्या में प्रयोग हुआ हथियार बरामद कर लिया गया है।