Lockdown 5.0 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद पांचवा लॉकडाउन कैसा होगा, इसे लेकर सबकी नज़रें सरकार के फैसले पर हैं। इन अटकलों का बाजार पर भी असर पड़ा है। आज सोने के दामों में अचानक उछाल आ गया है। बीते 4 दिन से सोने के भावों में गिरावट थी लेकिन आज दाम बढ़ गए हैं।
वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 155 रुपये की तेजी के साथ 46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। एमसीएक्स पर अगर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 0.43 फीसद या 198 रुपये की तेजी के साथ 46,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर 0.09 फीसद या 44 रुपये की तेजी के साथ 46,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

