jhankar
ब्रेकिंग
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण मंडलोई का आकस्मिक निधन, सिराली में शोक की लहर संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Ind vs WI 1stODI: वैस्टइंडीज का स्कोर 200 पार, हिटमेयर-जेसन होल्डर क्रीज पर

गुवाहाटी: गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर वैस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया। वैस्टइंडीज टीम की ओर से केरोन पॉवेल और चंद्रपाल हेमराज  ने शुरुआत की। हालांकि पांचवें ओवर में ही वैस्टइंडीज को तब झटका लगा जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हेमराज की गिल्लियां उड़ा दीं। हेमरान ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाए। इसके बाद पावेल और शाई होप ने धीरे-धीरे वैस्टइंडीज का स्कोर आगे बढ़ाया।  लेकिन तभी भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने स्ट्राइक करते हुए पावेल को धवन के हाथों कैच आऊट करा दिया। पावेल ने 39 गेंदों में छह चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

84 रनों पर दो विकेट गिरने पर वैस्टइंडीज टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर मार्लोन सैमुअल्स क्रीज पर आए लेकिन वह भी स्पिनर यजुवेंद्र चहल की एक घूमते गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। सैमुअल्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद शमी ने शाई होप का विकेट झटकाकर वैस्टइंडीज को चौथा झटका दे दिया। शाई होप ने 51 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। उधर, हिटमेयर अलग ही टच में नजर आए उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रोववेन पावेल के साथ 74 रनों की साझेदारी निभाई। पावेल 22 रनों पर भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब क्रीज पर हिटमेयर के साथ वैस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर बने हुए हैं।
रिषभ पंत ने किया डैब्यू

- Install Android App -

पहले वनडे मैच के लिए चुने गए 11 खिलाड़ियों में से कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। जिन 11 खिलाड़ियों को ये मैच खेलने का मौका मिला है उनके नाम हैं- विराट  कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद। यह सीरीज भारत के पास विश्व कप के लिए अपने संयोजन आजमाने का एक और मौका है। दूसरी तरफ विंडीज की टीम भी टेस्ट सीरीज की एकतरफा हार के बाद वापसी करना चाहेगी हालांकि उसके कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने अफगानिस्तान टी-20 लीग में खेलने के चलते राष्ट्रीय टीम से किनारा कर लिया है।

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए कप्तान विराट कोहली को विंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीका से विश्राम दिए जाने की अटकलें चल रही थीं। विराट को एशिया कप में आराम दिया गया था और रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली थी।