jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

सिंदूर और चूड़ी नही पहनने पर पत्नी को पति तलाक दे सकता है

हाईकोर्ट ने किया फैसला

- Install Android App -

गुवाहाटी। उच्च न्यायालय ने सिंदूर लगाने और चूड़ी पहनने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से तलाक लेने की अनुमति दे दी।अदालत ने इस आधार पर तलाक को मंजूरी दी,कि एक हिंदू महिला द्वारा इन रीति-रिवाजों को मानने से इनकार करने का मतलब है,कि वह शादी स्वीकार करने से इनकार कर रही है।पति की याचिका की सुनवाई करते हुए। मुख्य न्यायाधीश अजय लाम्बा और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की एक खंड पीठ ने एक पारिवारिक अदालत के उस आदेश को खारिज कर दिया।जिसने इस आधार पर पति को तलाक की अनुमति नहीं दी थी।कि पत्नी ने उसके साथ कोई क्रूरता नहीं की।व्यक्ति ने पारिवारिक अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।उच्च न्यायालय ने 19 जून को दिए अपने फैसले में कहा चूड़ी पहनने और सिंदूर लगाने से इनकार करना। उसे अविवाहित दिखाएगा या फिर यह दर्शाएगा कि वह पति के साथ इस शादी को स्वीकार नहीं करती है।पत्नी का यह रवैया इस ओर इशारा करता है।कि वह पति के साथ दाम्पत्य जीवन को स्वीकार नहीं करती है।इस जोड़े की शादी 17 फरवरी, 2012 में हुई थी।लेकिन इसके शीघ्र बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।क्योंकि महिला अपने पति के परिवार के सदस्यों के साथ नहीं रहना चाहती थी। परिणामस्वरूप दोनों 30 जून, 2013 से ही अलग रह रहे थे। पीठ ने कहा कि महिला ने अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।लेकिन यह आरोप निराधार साबित हुआ।अदालत ने अपने आदेश में कहा पति या उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ निराधार आपराधिक मामले दर्ज कराने की इन गतिविधियों को उच्चतम न्यायालय ने क्रूरता करार दिया है।न्यायाधीशों ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने इस तथ्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया।कि महिला ने अपने पति को उसकी बूढ़ी मां के प्रति दायित्वों के निर्वाह से रोका।आदेश में कहा इस प्रकार के सबूत क्रूरता को साबित करने के लिए पर्याप्त है।