jhankar
ब्रेकिंग
कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...

पुलिस ने हटाया बीजेपी नेता के चेहरे से नकाब, पढ़िए क्या है मामला

भोपाल: चाल चरित्र और चेहरा का राग अलाप रही बीजेपी का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। यह खबर बीजेपी के युवा मोर्चा और बीजेपी नेताओं के चरित्र की है। शाजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के चेहरे से पुलिस ने नकाब उतार लिया है। पुलिस को इसकी खबर भी मुखबिर से मिली। जिसके दम पर पुलिस नेबीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र खत्री और हिस्ट्रीशीटर राहुल मीना से अवैध हथियार बरामद कर लिया। पुलिस को दो कट्टे, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, गुप्ति और कारतूस जैसे खतरनाक अवैध हथियार मिले। एसपी शैलेंद्र सिंह ने बकायदा इसकी जानकारी भी दी। पुलिस के अनुसार बीजेपी युवा मोर्चा का पदाधिकारी व हिस्ट्रीशीटर दोनों दोस्त थे। छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार भी साथ किया गया है और दोनों हवालात में हैं।