jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नौकरी पाने के लिए डॉक्यूमेंट्स में पिता को ही बदल लिया

कोरबा। ढेलवाडीह भूमिगत खदान में कार्यरत एक व्यक्ति ने नौकरी हासिल करने नामाकंन पत्र में अपने पिता का नाम बदल दिया। शिकायत में जानकारी सामने आने पर पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी का मामला 420, 467, 468, 471 के तहत दर्ज किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीएसईबी कॉलोनी कोरबा एसई-633 में रहने वाले मनमोहन प्रसाद ने जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की थी कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की ढेलवाडीह भूमिगत खदान में कार्यरत व आवास क्रमांक-550, ब्लॉक-55 निवासी संतोष पिता जयराम राठौर (46) अपने पिता का नाम बदल काम कर रहा है। शिकायत पर दीपका पुलिस ने जांच की और दस्तावेज हासिल किए।

उसमें पता चला कि संतोष राठौर पिता महासिंह निवासी चैनपुर के नाम से फर्जी पुत्र बनकर उसकी भूमि खाता क्रमांक 172, खसरा नंबर 213/3 रकबा 2.57 एकड़ जमीन के एवज में नौकरी कर रहा है, जबकि संतोष के पिता का वास्तविक नाम जयराम राठौर है। नौकरी हासिल करने पिता के स्थान पर महासिंह का नाम लिखवाया था। पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

- Install Android App -

कई मामले हैं लंबित

जिले में संचालित कोयला खदान में काफी संख्या में लोग फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं। वास्तविक हितग्राहियों को नौकरी नहीं मिल रही। फर्जी दस्तावेज, नाम बदल कर लोग कोरबा, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा व रजगामार क्षेत्र समेत अन्य खदान में काम कर रहे हैं। कई मामले उजागर भी हुए, जांच में होने के कारण दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।