jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 40 किलो गांजा जब्त

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी को लेकर बड़ी बड़ी कार्यवाही जिले में लगातार जारी है । पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला की स्पेशल टीम ने एक बार फिर गांजा तस्करी करते एक कार को जप्त किया है जिस पर 40 किलो गांजा पुलिस ने पकड़ा है। स्पेशल टीम को मुखबिर द्वारा खबर लगी थी की उमरिया से शहडोल की ओर एक कार आ रही है जिसमें 3 लोग सवार हैं उस में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद स्पेशल टीम एवं सोहागपुर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया एवं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन से 40 किलो मादक पदार्थ गांजा पुलिस ने जप्त किया है। जिले में भारी तादाद में गांजा तस्करी एवं बिक्री पर बड़ी-बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही हैं। कई बड़े गांजा तस्करों को भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने पकड़ा है।

पुलिस कप्तान सत्येंद्र शुक्ला के समय ही गांजा के मुख्य तस्कर को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर शहडोल लाई थी संभाग की यह सबसे बड़ी कार्यवाही थी। सोहागपुर एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही पर पुलिस ने फिर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी सोहागपुर सुदीप सोनी एवं स्पेशल टीम के उपनिरीक्षक विकास सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।