jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

कृषक पुरस्‍कार हेतु आवेदन आमंत्रित

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विस्‍तार सुधार कार्यक्रम (आत्‍मा) अंतर्गत हरदा जिले में वर्ष 2020-21 के लिये विकासखण्‍ड स्‍तरीय प्रति कृषक पुरस्‍कार रूपये दस हजार तथा जिला स्‍तरीय सर्वोत्‍तम प्रति कृषक समूह पुरस्‍कार रूपये बीस हजार हेतु उन्‍नतशील कृषकों एवं समूहों से 20 अक्‍टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

- Install Android App -

      परियोजना संचालक आत्‍मा हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019-20 में कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, पशुपालन, मत्‍स्‍य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्‍पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकासखण्‍ड 5 सर्वोत्‍तम कृषक पुरस्‍कार एवं 5 जिला स्‍तरीय सर्वोत्‍तम कृषक समूह पुरस्‍कार प्रदान किये जावेंगे। कृषकों के आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया से नि:शुल्‍क उपलब्‍ध होंगे। आवेदन फार्म बंद लिफाफे में वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में ही निर्धारित दिनांक में कार्यालयीन समय तक ही मान्‍य किये जावेंगे। इस हेतु अधिक जानकारी के लिये कृषि अधिकारी से सम्‍पर्क किया जा सकता है।