jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

मुंबई आया सैलाब रात भर मूसलाधार बारिश, आज रेड अलर्ट

मकड़ाई समाचार मुंबई। बुधवार को हैदराबाद शहर में सड़कों पर नावें चल रही थी तो आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है। मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई है। मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है। तो पुणे में सड़कों पर मानों दरिया बह रहा है। पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है।

मुंबई में देर रात से बारिश

मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसकी शुरुआत रात को ही हो चुकी है। रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है। पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर आ गए। यहां लहरों की चपेट में एक बाइकसवार आ गया और बहने लगा। इसके बाद जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया गया।

- Install Android App -

दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर सड़क बना दरिया

अक्टूबर के महीने की इस बारिश से पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर की सड़क पर कई फीट पानी बह रहा है। भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में कल से ही बारिश हो रही है।