jhankar
ब्रेकिंग
वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध

कमल नाथ ने वल्लभ भवन में बैठकर सिर्फ नोटों की चिंता की – सिंधिया

मकड़ाई समाचार इंदौर। प्रदेश की जनता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गद्दारी की है। उन्होंने 15 महीने वल्लभ भवन में बैठकर सिर्फ नोटों की चिंता पाली। चुनाव के समय कमल नाथ मंच से कहते थे कांग्रेस का कहना साफ, हर किसान का कर्ज माफ। मुझसे भी फर्जी प्रमाण पत्र बंटवा दिए गए, लेकिन कोई कर्ज माफ नहीं किया। जनता से की गई गद्दारी की सजा वे भुगत रहे है।

- Install Android App -

यह बात राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डकाच्या में अायोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने एक-एक कर सारी योजनाओं के साथ फसल बीमा योजना को भी बंद कर दिया, जबकि कोरोना महामारी के होते हुए भी भाजपा सरकार ने पिछले पांच माह में गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की और हम पंजाब से भी खरीदी में आगे निकल गए है और गेहूं खरीदी में देश में नंबर वन हो गए।

सिंधिया ने कहा कि 40 साल से कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश को चक्कर में डाल रखा था, चुनाव आता है तब छोटा भाई आगे आ जाता है और जब चुनाव चला जाता है बड़ा भाई आगे आकर सरकार संभल लेता है। पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह सरकार संभालते थे। अतिवृष्टि के समय कमल नाथ ने एक भी जगह निरीक्षण नहीं किया। वल्लभ भवन में बैठकर तबादला उद्योग चलाते रहे। कमल नाथ सरकार में अवैध रेत उत्खन्न, शराब माफिया, भ्रष्टाचार को पूरा संरक्षण प्राप्त। कांग्रेस की सरकार में इतना भ्रष्टाचार था कि उनके मंत्री उमंग सिंगार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्टी लिख कर कहा था कि प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन शराब माफिया और तबादला उद्योग चरम पर चल रहा है। सभा में विधायक रमेश मेंदोला, राजेश सोनकर, मधु वर्मा, सावन सोनकर भी मौजूद थे।